Israel Iran War: इजरायल का दावा, हमले में ईरानी कमांडर इन चीफ को मार गिराया, 30 ठिकानों पर किया था हमला

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान और इजरायल के बीच का तनाव युद्ध में तब्दील हो गया है। इस बीच, खबर मिली है कि ईरानी सेना कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी की मौत हो गई है। इसके अलावा सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर भी अटैक किया गया है, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सरेंडर करो वरना कहीं भी छिप नहीं पाओगे।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा तनाव, इजरायल-अमेरिका के 'ऑपरेशन रोरिंग लायन और एपिक फ्यूरी' के जानें ये मुख्य मकसद
क्या दोनों देशों के ऑपरेशन नाम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान के 30 ठिकानों पर जबदस्त हमला किया है। इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम 'शील्ड ऑफ जुडा' रखा है, जिसका मतलब यहूदी की ढाल होता है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसे 'शेर की दहाड़' बताया है। यह ईरान के खिलाफ इजराइली हमले का सैन्य और रणनीतिक नाम भी कहा जा रहा है। इसके अलावा ऐतिहासिक रूप से यूहदी प्रतीक, यूहदी शेर से जुड़ा माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -ईरान-इजरायल के संघर्ष में रूस की एंट्री, पुतिन ने नेतन्याहू और पेजेश्कियान को मिलाया फोन, एक मेज पर लाने की कवायद तेज
ईरान में हमले के बाद इजरायली पीएम की प्रतिक्रिया
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिका और इजरायल ने यह संयुक्त ऑपरेशन महज एक घंटे पहले ईरान में आतंकवादी शासन के द्वारा पैदा किए गए अस्तित्वगत खतरे को खत्म करने के लिए शुरू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने महान दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को इस ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद भी दिया। उनका यह भी कहना है कि इस आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। इससे उन्होंने पूरे मानवता को खतरा बताया है। साथ ही कहा कि वो साथ खड़े रहेंगे और साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।
हमलो के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी
इस हमलो के बीच इजरायल में स्थिति भारतीय दूतावास ने सुरक्षा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि मौजूदा सुरक्षा हालातों के ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रखने की सलाह दी गई है। इन्हें वहां के भारतीय नागरिकों को सख्त पालने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   28 Feb 2026 6:15 PM IST












