ईरान-इजराइल जंग: ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की

ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को इजराइल ने बनाया निशाना

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने ईरान -इजराइल जंग को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहने, सभी तरह की यात्राओं से बचने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कुवैत, कतर,बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अपने ब्रिटिश नागरिकों को बिना देरी किए बिना सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई राष्ट्रों पर ताबड़तोड़ हमले किए है। ईरान ने अबू धाबी, UAE, मनामा, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन पर हमला किया है। बहरीन का कहना है कि US नेवी के 5वें फ्लीट के मुख्यालय को निशाना बनाया गया। इजराइली अधिकारी ने अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले के बाद कहा कि हमने ईरान के सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को निशाना बनाया, लेकिन हमलों के नतीजे साफ नहीं हैं।

ब्रिटेन का कहना है ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ब्रिटेन हमेशा कूटनीतिक और बातचीत आधारित समाधान का समर्थन करता रहा है। मध्य पूर्व में मौजूदा दौर में सुरक्षा चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Created On :   28 Feb 2026 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story