Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इंडिगो-एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, रद्द हो रहीं फ्लाइटें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल दोनों ही देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इजरायल ने ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर दिया है, जिसके जवाब में ईरान ने भी कई जगहों पर निशाना साधा है। साथ ही इजरायल में 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इसी बीच एयरलाइंस ने अपनी-अपनी फ्लाइट्स को या तो घुमा दिया है या तो रद्द कर दी हैं। इंडिगो और एयर इंडिया ने अपने-अपने बयान जारी किए हैं। इंडिगो ने एक यात्रा सलाह करते हुए कहा है कि वे ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित हालातों पर कड़ी नजर रख रही है।
एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए एयरलाइन ने कहा है कि उसके यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साथ ही उसकी टीमें हालात के मुताबिक जरूरी परिचालन बदलाव करने के लिए तैयार हैं। वहीं, एयर इंडिया ने अपनी सभी फ्लाइटें रद्द कर दी हैं।
यह भी पढ़े -ईरान के खिलाफ यूएस-इजरायल हमलों के बीच इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द; एयरस्पेस बंद
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
इंडिगो ने यात्रियों को यात्रा से पहले ही अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है। एयरलाइन ने कहा है कि संचालन पर किसी भी तरह का असर पड़ने पर, दर्ज संपर्क विवरणों की मदद से तुरंत ही जानकारी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़े -बोत्सवाना से 9 चीते श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए,पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
एयर इंडिया की फ्लाइटें रद्द
वहीं, देश की प्रमुख एयरलाइन ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अपनी सभी फ्लाइटें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट AI139, इजरायल में हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों वा क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत वापस लौट गई है। साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
Created On :   28 Feb 2026 3:57 PM IST











