जीव संरक्षण: बोत्सवाना से 9 चीते श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए,पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में बोत्सवाना से 9 चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ नेशनल पार्क में मौजूद थे। मेहमानों को एक महीने के क्वारंटीन रखा जाएगा। ताकि वे पर्यावरण के अनुसार ढल सकें और स्वास्थ्य निगरानी की जा सके। आपको बता दें 2022 में कुनो नेशनल पार्क में शुरु हुआ चीता प्रोजेक्ट से चीता की आबादी में इजाफा हो रहा है।
यह भी पढ़े -कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने दिया तीन और शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 38 हुई
#WATCH श्योपुर, मध्य प्रदेश: बोत्सवाना से 9 चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ नेशनल पार्क में मौजूद थे। pic.twitter.com/NMWShS9EKc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
यह भी पढ़े -कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों ने लिया जन्म,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा आशा की विरासत आगे बढ़ी
भारत के ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका से कुनो नेशनल पार्क में तीसरी बड़ी संख्या में बसावट 28 फरवरी को पहुंची। इसका उद्देश्य पुनः चीता की आबादी को मजबूत करना है।
मिली जानकारी के मुताबिक विशेष विमान से चीते भारत लाए गए, फिर ग्वालियर से कुनो तक दो भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचाए गए। पार्क में ऑपरेशन के लिए पांच हेलीपैड तैयार किया गया। पूरे अभियान के दौरान वैज्ञानिक और पशु चिकित्सा प्रोटोकॉल भी साथ रहा।
Created On :   28 Feb 2026 3:53 PM IST












