मौसम अपडेट: देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी, तो कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ज्यादातर राज्यों का मौसम अलग-अलग नजर आ रहा है। मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक उत्तर से लेकर मध्य भारत के कई बड़े हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, ला-नीना के प्रभाव में कमी और पहाड़ों पर कम एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ज्यादा गर्मी हो रही है।
कैसा है मैदानी इलाकों का तापमान?
देश की राजधानी के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में काफी गर्मी हो रही है। इसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। राजस्थान के कई पश्चिमी जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में भी आने वाले दिनों में तेज धूप रहेगी, जिसके चलते तामपान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़े -'डर का माहौल बनाना खतरनाक...' मुसमानों के साथ हुई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए ओवैसी ने सरकारों से मांग जवाब
मध्य भारत में कैसा रहने वाला है मौसम?
मध्य से उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, लखनऊ से लेकर भोपाल तक बादलों की आवाजाही लगी हुई है, जिसके चलते सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ सकती हैं। बिहार और झारखंड में भी मौसम में बहुत ही ज्यादा तेज बदलाव नजर आ रहा है। यहां पर अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा, पूर्वी तटीय इलाकों में हवाएं चलने से उमस बढ़ सकती है लेकिन बारिश की कोई खास संभावना नहीं दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 क्या है रमन प्रभाव, जिसके लिए सी.वी. रमन को मिला था नोबेल पुरस्कार
पहाड़ों पर बारिश की संभावना
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो 2 मार्च के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके चलते ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों पर खास नजर नहीं आएगा। वहीं, दक्षिण भारत के केरल और तटीय तमिलनाडु में छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Created On :   28 Feb 2026 11:54 AM IST












