ईरान-इजराइल अमेरिकी जंग: अमेरिकी निशाना ईरान का इस्लामिक शासन है न कि ईरान की जनता, निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ट्रंप के फैसले का किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के निर्वासित राजा रेजा पहलवी ने अमेरिकी -इजराइल हमलों को मानवता वाली मदद बताते हुए ट्रंप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ईरान की जनता से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो मदद का वादा किया था,अब वह पूरा होते हुए नजर आ रहा है। रेजा पहलवी ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट करते हुए कहा इजराइल -यूएस ने दोनों ने मिलकर तेहरान पर हमला किया है। ट्रंप ने कहा हमारा मकसद वहां की सरकार गिराना और सत्ता ईरानी लोगों के हाथ में सौंपना है
उन्होंने लोगों से सही समय पर सड़क पर उतरने की अपील करने की बात कही। ईरानी सेना को संदेश देते हुए प्रिंस ने कहा अंतिम समय तक ईरान और ईरानी लोगों की रक्षा करने की कसम खाई है। इस्लामिक रिपब्लिक और उसके नेताओं की नहीं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा है। ईरान के लोगों के बीच जल्द ही आकर ईरान को दोबारा बनाने में एक साथ मिलकर काम करते हैं।
पहलवी ने ये भी कहा अमेरिकी निशाना ईरान का इस्लामिक शासन है न कि ईरान की जनता। निर्वासित राजा ने कहा ईरान में बदलाव लाने की जिम्मेदारी जनता की है, अंत में ईरान के लोगों की जीत होगी। रेजा ने लोगों से सतर्क और तैयार रहने को कहा है।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना' बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’
आपको बता दें इजराइल की ओर से शनिवार को भारतीय समयानुसार 11 बजे ईरान पर मिसाइलें दागी गईं। थोड़ी देर बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संदेश देते हुए हमलों को दुनिया को आतंकी खतरे से बचाने के लिए लड़ी जा रही अस्तित्व की लड़ाई करार दिया।
Created On :   28 Feb 2026 4:08 PM IST














