वीरेंद्र सहवाग का आज 41वां जन्मदिन, सचिन ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

Virender Sehwag is celebrating his 41st birthday today
वीरेंद्र सहवाग का आज 41वां जन्मदिन, सचिन ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई
वीरेंद्र सहवाग का आज 41वां जन्मदिन, सचिन ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग को क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। सहवाग के जोड़ी दार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मजाकिया अंदाज में ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों की साथ में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैदान पर गेंद को क्रैक करना और मैदान के बाहर चुटकुले क्रैक करना हमेशा से ही आपका मंत्र रहा है! जनमदीन मुबारक वीरू।

BCCI ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर सहवाग को जन्मदिन की शुभकामना दी है। 

सहवाग के बारें में जानें कुछ खास बातें

  • सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 82.23 के स्ट्राइक रेट से 8586 रन बनाए। उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए। वहीं वनडे क्रिकेट में 104.33 के स्ट्राइक रेट से 8273 रन बनाए। वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 15 शतक और 38 अर्धशतक हैं।
  • सहवाग ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। पहले ही मैच में उन्होंने सेंचुरी लगाई। शुरुआत में उनकी तुलना सचिन तेंडुलकर से होती रही लेकिन जल्द ही वीरू ने अपनी अलग जगह बना ली।
  • ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल ने वीरेंदर सहवाग के बारे में एक बहुत अच्छी बात कही थी। चैपल ने कहा था, "क्रिकेट का बुनियादी नियम है- गेंद को देखो और मारो। कई लोग इसमें काफी तकनीक लगा देते हैं लेकिन सहवाग इसे सिंपल ही रखते थे। 
  • साल 2001-2002 में वीरेंदर सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने सेंचुरी लगाई। उनकी तुलना सचिन तेंडुलकर से की जाने लगी। सहवाग वह शख्स थे जिन्होंने ओपनर्स की परिभाषा बदलकर रख दी। सहवाग के बारे में सौरभ गांगुली ने कहा था, "वीरू से पहले ओपनर गेंद को छोड़कर पुराना किया करते थे लेकिन सहवाग ने गेंद को पीटकर पुराना करना शुरू कर दिया।
  • भारत के लिए पहली टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी लगाने का श्रेय सहवाग के नाम है। उन्होंने 2003-04 में मुलतान में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाया। इस पारी के बाद उन्हें "मुल्तान का सुल्तान" का नाम उनके साथ जुड़ गया।
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रेकॉर्ड सहवाग के नाम है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की पारी खेली। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। इतना ही नहीं उन्होंने 278 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया था। जो टेस्ट में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी है।
  • वह सर डॉन ब्रैडमन और ब्रायन लारा के बाद 300+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। 2009 में वह अपना तीसरा तिहरा शतक बनाने के काफी करीब पहुंच गए थे। श्रीलंका के खिलाफ बेब्रॉन स्टेडियम में उन्होंने 293 रन बनाए थे।
  • नवंबर 2009- अक्टूबर 2010 के बीच सहवाग ने 15 पारियों में पांच हाफ सेंचुरी और छह शतक लगाए। इसके साथ ही 219 रनों की पारी खेल उन्होंने भारत की ओर से वनडे इंटरनैशनल में दूसरा दोहरा शतक लगाया।
  • सहवाग ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2-5 मार्च 2013 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। अपने 37वें जन्मदिन पर 2015 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
     

Created On :   20 Oct 2019 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story