Sri Lanka vs Bangladesh: निसांका के शतक की बदौलत श्रीलंका ने बनाई बढ़त, विकेट को तरसे बांग्लादेशी गेंदबाज

निसांका के शतक की बदौलत श्रीलंका ने बनाई बढ़त, विकेट को तरसे बांग्लादेशी गेंदबाज
  • बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही
  • पहली पारी में श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए
  • निसांका 146 रन बनाकर नाबाद

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन खेल की समाप्ति तक श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए। श्रीलंकाई बल्लेबाज पाथुम निसांका ने शानदार शतक लगाया। उनकी 146 रनों की नाबाद पारी के दम श्रीलंका ने बांग्लादेश पर 43 रन की लीड हासिल कर ली है।

निसांका का लगातार दूसरा शतक

पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले पाथुम निसांका ने इस टेस्ट में भी बांग्लादेशी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली है। पारी की शुरुआत करने उतरे निसांका 238 गेंद में 18 चौके की मदद से 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाया था। निसांका ने तब 256 गेंद में 23 चौके और एक छक्के की मदद से 187 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। उस समय वह दोहरे शतक का मौका चूक गए थे। शुक्रवार को जब दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होगा तो उनके पास दोहरे शतक का एक और मौका होगा।

चांदीमल के साथ की 194 रन की पार्टनरशिप

निसांका ने पहले विकेट के लिए लाहिरू उडारा (40 रन) के साथ 88 रन की साझेदारी की। इसके बाद दिनेश चांदीमल के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 282 रन था। उस समय चांदीमल 153 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। प्रबाथ जयसूर्या पांच रन पर नाबाद हैं।

बता दें कि मैच की शुरूआत में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पूरी टीम 247 पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शादामन इस्लाम ने 46, ने 35, लिटन दास ने 34 और ताइजुल इस्लाम ने 33 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और सोनल दिनुशा ने तीन-तीन, विश्वा फर्नांडो ने दो विकेट लिए थे।

Created On :   27 Jun 2025 1:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story