PAK Vs WI: पाकिस्तान ने तोड़ा हार का सिलसिला, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, 1-1 से बराबर रही सीरीज

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरा रही। मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले मुकाबले मे 90 रन से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने लगातार चार टेस्ट मैच हारने का सिलसिला खत्म किया। यही नहीं यह विदेशी धरती पर पाकिस्तान को 3 साल बाद मिली जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका को उसी की धरती पर हराया था।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया के लिए बेहद खास है पहला टेस्ट, हर हाल में श्रीलंका को देना चाहेगी मात, जानें वजह
त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की। मेजबान टीम की दूसरी पारी केवल 117 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 75 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की जीत के हीरो अब्दुल्ला शफीक रहे, जिन्होंने पहली पारी में 160 और दूसरी में नाबाद 24 रन की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने पहली पारी में 88 और दूसरी में नाबाद 24 रन बनाए। टीम के स्पिनर साजिद खान ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट मिले।
Created On :   5 Aug 2026 11:24 PM IST










