Team India's Test Record: टीम इंडिया के लिए बेहद खास है पहला टेस्ट, हर हाल में श्रीलंका को देना चाहेगी मात, जानें वजह

टीम इंडिया के लिए बेहद खास है पहला टेस्ट, हर हाल में श्रीलंका को देना चाहेगी मात, जानें वजह
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम 15 अगस्त को खेलेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी खास है और इसे वो हर हाल में जीतना चाहेगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम 15 अगस्त को खेलेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी खास है और इसे वो हर हाल में जीतना चाहेगी। दरअसल, यह टीम का 600वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच होगा। इसके साथ ही टीम इंडिया 600 टेस्ट खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी। अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लिश टीम ने 1877 से लेकर अब तक 1077 मैच खेले हैं। वहीं टीम इंडिया ने 1932 से लेकर अभी तक 599। आइए जानते हैं इस दौरान टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?

भारतीय टीम 15 से 19 तक श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है, और पहले मुकाबले की तैयारियों जुट गई है।

भारतीय टीम के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उसने अपने 599 मैचों में से 186 जीते हैं, जबकि 188 में उसे हार मिली है। 224 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक ड्रॉ रहा है।

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 देश

इंग्लैंड - 1097 मैच- 405 मैच जीते- 336 मैच हारे

ऑस्ट्रेलिया - 882 मैच- 426 मैच जीते- 235 मैच हारे

भारत- 599 मैच- 186 मैच जीते- 188 मैच हारे

वेस्टइंडीज- 596वां मैच खेल रही है- 187 मैच जीते- 223 मैच हारे

पाकिस्तान- 471वां टेस्ट मैच खेल रही है- 152 टेस्ट मैच जीते- 152 टेस्ट मैच हारे

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी डार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

Created On :   5 Aug 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story