Cricket News: शाहरुख खान की नाइट राइडर्स टीम से जुड़ा पाकिस्तानी प्लेयर, लोगों का फूटा गुस्सा

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स टीम से जुड़ा पाकिस्तानी प्लेयर, लोगों का फूटा गुस्सा
कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को भी शामिल किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया था तो जमकर बवाल मचा था। उस समय बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा हो रही थी। इसके बाद कोलकाता टीम की जमकर आलोचना हुई थी। बढ़ते विरोध के चलते केकेआर ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम से बाहर कर दिया था। अब शाहरुख खान की टीम ने फिर कुछ ऐसा किया है जिस पर बवाल मचना शुरू हो गया है।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) भी खेलती है। फ्रेंचाइजी ने इस साल के सीजन के लिए विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार स्पिनर उस्मान तारिक का नाम भी शामिल है। तारिक का नाम देखकर लोग भड़क गए हैं। वह सोशल मीडिया पर इस फैसले के लिए शाहरुख खान पर निशाना साध रहे हैं।

उस्मान पिछले सीजन में भी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने सीजन में 10 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने करीब 14 की औसत से 20 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.31 की रही थी, जिसे टी20 के लिहाज से अच्छा माना जाता है।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2026 की बात करें तो इसका आगाज 7 अगस्त से होगा। नाइट राइडर्स की टीम सीजन में 8 जुलाई से टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है।

Created On :   23 July 2026 11:46 PM IST

Tags

Next Story