Cricket Schedule 2027: टेस्ट चैंपियनशिप से लेकर वनडे वर्ल्ड कप तक, क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है साल 2027, देखें शेड्यूल

टेस्ट चैंपियनशिप से लेकर वनडे वर्ल्ड कप तक, क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है साल 2027, देखें शेड्यूल
क्रिकेट फैंस के लिए अगला साल यानि 2027 बेहद रोमांचक रहने वाला है। एक के बाद एक कई बड़े टूर्नामेंट इस साल होने हैं, जिनमें वनडे वर्ल्ड से लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला शामिल है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। क्रिकेट फैंस के लिए अगला साल यानि 2027 बेहद रोमांचक रहने वाला है। एक के बाद एक कई बड़े टूर्नामेंट इस साल होने हैं, जिनमें वनडे वर्ल्ड से लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला शामिल है। आइए जानते हैं पूरे साल का क्रिकेट शेड्यूल कैसा रहेगा...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा आगाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाले फेमस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ साल की शुरुआत होगी। इस बार कंगारू टीम भारत का दौरा करेगी। दोनों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी।

पहला टेस्ट- 21–25 जनवरी, नागपुर

दूसरा टेस्ट- 20 जनवरी से 02 फरवरी, चेन्नई

तीसरा टेस्ट- 11-15 फरवरी, गुवाहाटी

चौथा टेस्ट- 19-23 फरवरी, रांची

पांचवां टेस्ट- 27 फरवरी से 03 मार्च, अहमदाबाद

आईपीएल 2027

अभी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के अगले सीजन का शेड्यूल तो जारी नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसके 14 मार्च से लेकर 30 मई तक आयोजित होने की संभावना जताई गई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2027

इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सायकल का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। यह मैच 09 से 13 जून लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा।

एशिया कप 2027

2027 में क्रिकेट एशिया कप का भी आयोजन होगा। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। अभी इसके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाला टूर्नामेंट 18 जून से 04 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

एशेज 2027

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज इस बार इंग्लैंड में खेली जाएगी। इसके शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। सीरीज में 5 टेस्ट मैच 18 जून से 02 अगस्त के बीच खेले जाएंगे

पहला टेस्ट- 18-22 जून, नॉटिंघम

दूसरा टेस्ट- 30 जून से 04 जुलाई, लॉर्ड्स

तीसरा टेस्ट- 08-12 जुलाई, बर्मिंघम

चौथा टेस्ट- 21-25 जुलाई, साउथैम्पटन

पांचवां टेस्ट- 29 जुलाई से 02 अगस्त, लंदन, ओवल

वनडे वर्ल्ड कप

क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 2027 वनडे वर्ल्ड कप का है, क्योंकि यह रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गजों का आखिरी टूर्नामेंट होगा। अभी वनडे वर्ल्ड कप आधिकारिक शेड्यूल तो जारी नहीं हुआ है लेकिन इसके मेजबान कौन होंगे ये तय हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर के बीच खेले जाने की संभावना जताई जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story