Cricket News: क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया जॉइनिंग लेटर

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया जॉइनिंग लेटर
  • भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने डीएसपी
  • सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपे जॉइनिंग लेटर
  • 19 खिलाड़ियों को सरकार ने दी सरकारी नौकरी

डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय क्रिकेट के दो युवा क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। दोनों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानि डीएसपी नियुक्त किया है। राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को हुए भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मेडल जीतने वाले 19 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की और शासकीय नौकरी का जॉइनिंग लेटर दिया गया।

इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अब पंचायत स्तर से खेल प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी आईपीएल ऑक्शन में बिहार की टीम के होने की बात कही।

बता दें कि इस साल 106 खिलाड़ियों को ज्वाइंनिंग लेटर पहले ही दिए जा चुके हैं। इस योजना में नियुक्ति-पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि दी गई।

दोनों टीम इंडिया से चल रहे बाहर

आकाश दीप और मुकेश कुमार की बात करें तो वह अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दोनों की कोशिश एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाने की है। मुकेश कुमार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं आकाशदीप आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो सारे मैच नहीं खेल सके।

आकाशदीप के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28 विकेट झटके हैं। वहीं, मुकेश कुमार ने 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 7, वनडे में 5 और टी20 में 20 विकेट लिए हैं।

Created On :   24 July 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story