Asian Games 2026: क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल जारी, सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगी भारत की मेंस-विमेंस टीम, पाकिस्तान से हो सकती है भिड़ंत

क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल जारी, सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगी भारत की मेंस-विमेंस टीम, पाकिस्तान से हो सकती है भिड़ंत
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप का ऐलान कर दिया गया है। भारत की मेंस और विमेंस टीमों ने सीधे नॉकआउट राउंड यानि क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप का ऐलान कर दिया गया है। भारत की मेंस और विमेंस टीमों ने सीधे नॉकआउट राउंड यानि क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। क्रिकेट इवेंट के सभी मुकाबले जापान के नागोया में टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर और मेंस 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

भारत समेत इन 4 टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में

एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं, बाकी की 6 टीमें - अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान पहले राउंड में खेलेंगी। इन्हें 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, हर ग्रुप से टॉप की 2-2 टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करेंगी।

हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मैच की बात करें तो वह एक बार हो सकता है। दोनों टीमें या तो सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भिड़ सकती हैं।

बात करें महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तो इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस इवेंट की शुरुआत सीधे नॉकआउट राउंड से होगी। भारतीय टीम का मुकाबला जापान से होगा। वहीं, बांग्लादेश चीन से, पाकिस्तान का मुकाबला थाईलैंड और श्रीलंका का मैच मलेशिया के साथ होगा। इनमें से जो भी टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस और विमेंस टीमों ने गोल्ड मेडल जीता था। मेंस कैटेगरी का फाइनल बारिश के चलते पूरा नहीं खेला जा सका था। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 18.2 ओवर में 112/5 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच आगे नहीं हो सका। अच्छी वरीयता के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था। वहीं, महिला क्रिकेट के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Created On :  

Tags

Next Story