Shubman Gill On Student Protest: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे शुभमन गिल! सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर कही ये बात

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे शुभमन गिल! सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर कही ये बात
नीट-यूजी पेपर लीक विवाद गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत अपनी कई मांगों को लेकर कल देशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। इस बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नीट-यूजी पेपर लीक विवाद गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत अपनी कई मांगों को लेकर कल देशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। इस बीच भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने छात्र आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय कप्तान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "एक युवा भारतीय के तौर पर मेरा मानना ​​है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को आकार देने का हर मौका मिलना चाहिए जिसकी हम सभी चाहत रखते हैं। मैं उन सभी युवाओं का बहुत सम्मान करता हूं जो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने में यकीन रखते हैं।"

सचिन ने भी तोड़ी चुप्पी

इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर कर कहा कि सब मिलकर ऐसा समाधान जरूर निकाल सकते हैं, जहां बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाया जा सके।

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सचिन ने लिखा, "मेरे पिता प्रोफेसर थे। वे युवा छात्रों के सलाहकार थे और उनका मार्गदर्शन भी किया। उनके द्वारा सिखाई गई एक बात यह थी कि 'असफल हो जाना ठीक है लेकिन नकल करना बिल्कुल नहीं। कभी भई शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए।'

सचिन ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां किसी की मेहनत बेकार न जाए, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और कबिलियत की जीत हो।

Created On :  

Tags

Next Story