Riyan Parag Health Update: RR के कप्तान रियान पराग के कंधे की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

RR के कप्तान रियान पराग के कंधे की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी
IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सभांलने वाले रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। वह करीब दो साल से कंधे की चोट की वजह से परेशान थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सभांलने वाले रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। वह करीब दो साल से कंधे की चोट की वजह से परेशान थे। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका ए और इंडिया ए नवडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। रियान पराग ने सोशल मीडिया के जरिए कंघे की सर्जरी के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी एक फोटो भी भी साझा की है।

रियान पराग ने हेल्थ अपडेट दिया

इंस्टाग्राम पर रियान पराग ने लिखा, 'आखिरकार कंधे की जीत हुई। जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें बता दूं कि सर्जरी हो गई है और सब ठीक रहा। पिछले दो सालों ने मेरी ऐसी परीक्षा ली जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ दिन अच्छे रहे, कुछ निराशाजनक, और कुछ दिन ऐसे भी थे जब सिर्फ एक मैच पूरा करना ही बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था। अब एक अलग चुनौती है - ठीक होना, रिहैब और सब्र रखना। मैं जल्द ही वही काम करूंगा जो मुझे पसंद है। जल्द ही मिलते हैं।'

आईपीएल के 19वें सीजन में उन्होंने शानदार कप्तानी की। रियान पराग ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचा। गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद टीम का सफर खत्म हो गया। टूर्नामेंट के बीच इंजरी के चलते उन्हें बाहर रहना पड़ा था। उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को टीम में कप्तानी करने का मौका मिला।

Created On :   11 Jun 2026 11:32 PM IST

Tags

Next Story