IND U19 Squad For SL Tour: टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ के बेटे की एंट्री, श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हुए शामिल

टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ के बेटे की एंट्री, श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हुए शामिल
बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका में खेले जाने वाली अंडर-19 वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका में खेले जाने वाली अंडर-19 वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान कर दिया है। दोनों ही सीरीज के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगा, इसके बाद दो मल्टी-डे सीरीज होगी। वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है।

दोनों ही सीरीज के लिए टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है। लक्ष्य रायचंदानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। वहीं, मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को मल्टी डे सीरीज के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीरीज का शेड्यूल

सीरीज की आगाज 04 जुलाई से होगी, जब पहला वनडे खेला जाएगा, वहीं आखिरी मैच 09 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरू होगी, इसके बाद दूसरा मल्टी-डे मैच 20 जुलाई से शुरू होगा। वनडे सीरीज के मैच हम्बनटोटा में होंगे। वहीं मल्टी-डे सीरीज का पहला मैच गाले और दूसरा कोलंबो में होगा।

पहला वनडे- 04 जुलाई, हम्बनटोटा

दूसरा वनडे- 06 जुलाई, हम्बनटोटा

तीसरा वनडे- 09 जुलाई, हम्बनटोटा

पहला मैच- 13 से 16 जुलाई, गाले

दूसरा मैच- 20 से 23 जुलाई, कोलंबो

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।

मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

Created On :   11 Jun 2026 5:18 PM IST

Tags

Next Story