India Vs Sri Lanka Test Series: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 15 अगस्त से होगा दौरे का आगाज, WTC सायकल का होगी हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। 15 अगस्त से इस दो मैचों की सीरीज का आगाज होगा। यह 9 साल बाद होगा जब टीम इंडिया श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी। इससे पहले साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से जीत मिली थी।
अब शुभमन गिल की कप्तानी टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पहला मुकाबला गॉल में 15 अगस्त से और दूसरा कोलंबो में 23 अगस्त से हो सकता है।
टी-20 सीरीज भी होगी!
टेस्ट सीरीज के अलावा टीम इंडिया इस दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेल सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की ओर से इसे लेकर श्रीलंका बोर्ड से बातचीत होने की बात कही गई थी। बता दें कि श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 9 अगस्त को खत्म होने वाली है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 मुकाबले कराना ज्यादा आसान माना जा रहा है।
बता दें कि अभी भारत-ए टीम श्रीलंका के दौरे पर है, जहां वह त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की अन्य दो टीमें श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए हैं। सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान टीम और भारत-ए के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 8 रन से जीत दर्ज की।
Created On :   10 Jun 2026 7:19 PM IST




