Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के लिए वेस्ट जोन टीम का हुआ एलान, ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टूर्नामेंट के लिए वेस्ट जोन टीम का हुआ एलान, ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। वेस्ट जोन टीम का एलान हो चुका है इसी बीच बुधवार (29 जुलाई) को जोनल सेलेक्शन कमेटी ने ईस्ट जोन टीम का एलान कर दिया है। ईशान किशन टीम के कप्तान और वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान बनाए गए हैं। हाल ही में टीम इंडिया जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज खेलने के लिए विपक्षी टीम के घर गई थी। वैभव सूर्यवंशी ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, बात करें ईशान किशन की तो वह रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर थे। बता दें, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा।

ईशान किशन कुछ समय के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। इस दौरान वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया तब जा के उनकी टी-20 विश्व कप 2026 में टीम का हिस्सा बने। पिछले साल उन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी और खिताब भी जीता था।

ईस्ट जोन टीम का स्क्वॉड

इशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिजीत सरकार

Created On :   29 July 2026 11:16 PM IST

Tags

Next Story