International Cricket: 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय खिलाड़ी, कपिल देव से लेकर जसप्रीत बुमराह तक पहले नंबर पर कौन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में सबसे पहला फॉमेट टेस्ट आया उसके बाद वनडे फिर टी-20 है। इन सभी में बीस ओवर के खेल ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। मौजूदा समय में इंटरनेशनल क्रिकेट 3 फॉमेंटों में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 1932 में खेला था। पिछले 94 सालों में भारत के कई गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी बीच आईए आपको बताते हैं ऐसे गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने 500 से अधिक विकेट चटकाए हैं।
अनिल कुंबेल ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 956 विकेट अपने नाम किए। इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं रविचंद्रन अश्विन, उनहोंने 3 फॉर्मेट में कुल मिलाकर 765 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर हैं हरभजन सिंह उन्होंने 700 से अधिक विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
956 विकेट - अनिल कुंबले
756 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
711 विकेट - हरभजन सिंह
687 विकेट - कपिल देव
634 विकेट - रवींद्र जडेजा
610 विकेट - जहीर खान
551 विकेट - जवागल श्रीनाथ
506 विकेट - जसप्रीत बुमराह
462 विकेट - मोहम्मद शमी
Created On :   30 July 2026 12:06 AM IST










