ICC Rankings: ICC ने जारी की वनडे और टी-20 बल्लेबाजी की रैंकिंग, गिल बने नंबर-1 बैटर, वैभव ने लगाई लंबी छलांग

ICC ने जारी की वनडे और टी-20 बल्लेबाजी की रैंकिंग, गिल बने नंबर-1 बैटर, वैभव ने लगाई लंबी छलांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल परिषद (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें वनडे और टी-20 दोनों फार्मेंट में भारतीय बल्लेबाजों को फायदा हुआ हैं। वहीं बात करें टेस्ट की तो इसमें टीम इंडिया के साथ-साथ बल्लेबाज भी संघर्ष करते हुए दिखाए दे रहे हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लंबी छलांग लगाकर 48वें स्थान पर आ गए हैं। गिल तीसरी बार ओडीआई में नंबर-1 बल्लेबाज बने।

वनडे में शुभमन गिल नंबर-1

आईसीसी ने टीम और बल्लेबाजों की जो रैंकिंग जारी की है उसमें भारत की वनडे टीम टॉप पर पहुंच गई है। वहीं बात करें इस फॉर्मेंट के कप्तान शुभमन गिल की तो वह भी दुनिया के नंबर-1 ODI बैटर बन गए हैं। उन्होंने 801 अंक हासिल करके न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया है। वनडे में दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं।

ICC रैंकिंग के अनुसार बल्लेबाजों के नाम

शुभमन गिल - 801

डेरिल मिचेल - 794

विराट कोहली - 767

रोहित शर्मा - 758

टी-20 में ईशान किशन

आईसीसी के द्वारा जारी की गई टी-20 रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन 910 अंक के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे। इसके पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके हैं। अब ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-3 टी-20 बल्लेबाज हैं और तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं। एक नजर डाले 15 बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर उनको भी बड़ा फायदा हुआ है। वह आईसीसी की रैंकिंग में 48वें नंबर पर हैं।

Created On :   29 July 2026 9:03 PM IST

Tags

Next Story