Indian Coach Resigns: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच ने दिया इस्तीफा! थामेंगे आईपीएल की इस टीम का हाथ

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच ने दिया इस्तीफा! थामेंगे आईपीएल की इस टीम का हाथ
भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपना पद छोड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपना पद छोड़ दिया है। आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ेंगे

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ से अलग होने के बाद रयान टेन डोशेट आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ेंगे। उनका कोलकाता के साथ पुराना नाता रहा है। वह टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में उस समय जुड़े थे जब टीम ने 2012 और 2014 सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह 2022 से लेकर 2024 तक टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे।

BCCI को पहले ही दे दी थी जानकारी

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक रयान ने इस बारे में यूके दौरे के दौरान ही बीसीसीआई को बता दिया था। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हुई वनडे सीरीज में टीम को 1-2 से हार मिली थी।

बता दें कि गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के साथ ही नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान को सहायक कोच नियुक्त किया गया था। गौतम ने ही उन्हें इस पद पर अपॉइंट करने की सिफारिश की थी। इससे पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डोशेट परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए अपना पद छोड़ेंगे।

Created On :   28 July 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story