Vaibhav Suryavanshi's Record: 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ग्रेट सचिन तेंदुलकर को इस मामले में छोड़ा पीछे

प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ग्रेट सचिन तेंदुलकर को इस मामले में छोड़ा पीछे
भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया। रविवार को खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 35 रन से जीत दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया। रविवार को खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 35 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो 15 साल के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 81 रन की तूफानी रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं सीरीज के तीन मैचों में वह सबसे ज्यादा बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 151 रन बनाए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

इसके साथ ही वैभव ने ग्रेट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले प्लेयर्स

टी20 - वैभव सूर्यवंशी (15 साल 121 दिन)

टेस्ट - सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन)

वनडे - सचिन तेंदुलकर (17 साल 225 दिन)

क्या बोले वैभव?

मैच के बाद अपने शानदार प्रदर्शन पर वैभव ने कहा कि हरारे पहुंचने के बाद पिछले दो-तीन दिनों का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यहां कुछ महीने पहले अंडर-19 विश्व कप भी खेला था, इसलिए इस मैदान पर खेलने में बहुत मजा आया। वैभव के मुताबिक, कप्तान, कोच और पूरी टीम ने उन पर भरोसा जताया और खुलकर खेलने की आजादी दी, जिससे वे बेहद खुश हैं।

Created On :   27 July 2026 1:38 AM IST

Tags

Next Story