Arshdeep & Samreen Relationship: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर, लिखा - माय पर्सन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा -'My Person'।
इसके साथ ही तीन महीने से चल रही डेटिंग के चर्चाओं पर विराम लग गया। अर्शदीप सिंह की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किया है।
दोनों के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले अप्रैल 2026 में स्नैपचैट पर शेयर की गई एक फोटो से शुरू हुई थी। इसके बाद समरीन कई बार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के मैचों में अर्शदीप को चीयर करती नजर आईं। जून में दोनों एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे, जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर अर्शदीप की पोस्ट ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर का जन्म 7 सिंतबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुई थी। उनके पिता बिजनेसमैन और माता कॉलेज में प्रोफेसर हैं। समरीन ने अपनी शिक्षा पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से की थी। उन्हें सबसे पहले उस समय मिली जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया।
समरीन ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। सबसे पहले वह रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दिखीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया। वह नेल पॉलिश, जुबली और तांडव जैसी सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
Created On :   26 July 2026 11:21 PM IST












