Arshdeep Singh News: अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया से हटाए 200 से ज्यादा पोस्ट, विराट के साथ वाली वायरल रील भी डिलीट की, जानें पूरा माजरा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। चर्चा में रहने की वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से हटाए उनके 200 से ज्यादा पोस्ट हैं। दरअसल, हाल ही में अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई है। चाहे वो तिलक वर्मा को “अंधेरे” कहकर उनका मज़ाक उड़ाना हो या फिर अपने टीममेट प्रियांश आर्य को चिढ़ाना हो।
विराट के साथ वाली वायरल स्टोरी भी हटाई
अर्शदीप सिंह ने 200 पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट किए हैं। इन पोस्ट में विराट कोहली के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बनाई गई रील भी है, जिस पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं। अब उनके अकाउंट पर केवल 45 पोस्ट ही दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हो सकता है कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट क्लीन किया हो जो कि आजकल पब्लिक फिगर्स के लिए आम बात मानी जाती है। लेकिन हालिया समय में सोशल मीडिया पर उनकी जो गतिविधियां रही हैं, उसके चलते इस पर चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।
इन दो वीडियो पर हुआ विवाद
पहला विवाद अर्शदीप सिंह की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुआ था, जिसमें युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। वहीं दूसरा विवाद उनके उस वीडियो पर हुआ था जिसमें उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। साथ ही ये भी कहा था कि वे सनस्क्रीन नहीं लगाते।
बात करें अर्शदीप सिंह के आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन की तो वह खास नहीं रहा। वह 14 मैचों में केवल 14 विकेट ही ले सके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी भी 10 से ज्यादा रही। उनकी टीम पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
Created On :   26 May 2026 6:56 PM IST











