India tour of Sri Lanka: BCCI करने जा रही 15 सदस्यीय टीम का एलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका, जाने श्रीलंका दौरा कब से शुरू हो रहा?

BCCI करने जा रही 15 सदस्यीय टीम का एलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका, जाने श्रीलंका दौरा कब से शुरू हो रहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर गई है। जहां वह विपक्षी टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसके बाद इंडिया टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कब करेगी आइए आपको बताते हैं?

पहला और दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त और दूसरा 23 अगस्त को खेला जाएगा। जिसका पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच कोलंबो के सिन्हालेस स्टोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये 5 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट

BCCI मंगलवार (28 जुलाई) को श्रीलंका टूर के लिए टीम इंडिया का एलान करेगी। इस सीरीज में आपको कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी फिट नहीं हैं। इन 5 खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में आपको नए चेहरे खेलते हुए दिखाई देंगे।

यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत का खेलना कंफर्म है। इसके अलावा मानव सुथार और गुरनूर बराड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है। वहीं रवींद्र जडेजा की भी टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित-15 सदस्यीय टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़ और सारांश जैन

Created On :   26 July 2026 10:51 PM IST

Tags

Next Story