IPL News: किस टीम ने कितनी बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, चेन्नई से लेकर मुंबई तक लिस्ट में सबसे ऊपर कौन?

किस टीम ने कितनी बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, चेन्नई से लेकर मुंबई तक लिस्ट में सबसे ऊपर कौन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के लिए प्लेऑफ की रेस बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबद (SRH) टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं, आखिरी प्लेफऑफ स्लॉट के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी है। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सीजन में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन का दबाव होने के बावजूद भी आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा। उससे पहले आइए जान लेते हैं कि 19 साल के इतिहास में कौन सी टीमें हैं सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची है।

आईपीएल सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम

इस सूची में पहले नंबर पर है, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है। उसने 12 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है। CSK 10 बार फाइनल खेला है और पांच बार खिलाब जीतने में कामयाब रही है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। MI ने भी पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2025 सीजन की चैंपियन RCB ने 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही।

12 बार - CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)

11 बार - MI (मुंबई इंडियंस)

11 बार - RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)

8 बार - KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)

8 बार - SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)

6 बार - RR (राजस्थान रॉयल्स)

6 बार - DC (दिल्ली कैपिटल्स)

3 बार - PBKS (पंजाब किंग्स)

4 बार - GT (गुजरात टाइटंस)

2 बार - LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)

2012, 2014 और 2024 सीजन की चैंपियन रह चुकी कोलकाता 8 बार और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 8 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है। इस सूची में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड सबसे खराब है, क्योंकि 2025 सीजन तक वह केवल तीन बार अंतिम-4 में जगह पक्की कर पाई है। उसने केवल 2008, 2014 और 2025 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन कभी भी ट्रॉफी नहीं उठा पाई। जबकि गुजरात केवल पांच सीजन में 4 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।

Created On :   21 May 2026 8:09 PM IST

Tags

Next Story