KKR Playoff Scenario: बारिश के चलते रुका कोलकाता-मुंबई मैच, रद्द होने पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी KKR? जानें पूरा समीकरण

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में हो रहे इस मैच में टॉस हारकर मुंबई पहले बैटिंग कर रही है। उसकी पारी के केवल 8 ओवर ही हो पाए थे, तभी बारिश होने लगी, जिसके बाद खेल को रोक दिया गया। इस समय तक मुंबई ने 8 ओवर में 57 रन पर अपने टॉप 4 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से कोलकाता के लिए यह मैच काफी अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं यदि मुंबई और कोलकाता के बीच खेले जाने वाला यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो प्लेऑफ का फैसला कैसे होगा?
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'करो या मरो' के मुकाबले में केकेआर ने चुनी गेंदबाजी, एमआई की टीम में कप्तान पांड्या की वापसी
नहीं है रिजर्व डे का प्रावधान
आईपीएल के लीग स्टेज के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए ऑफिशियल्स की कोशिश रहती है कैसे भी मैच उसी दिन कराया जाए। लेकिन यदि ज्यादा बारिश की वजह से मैच होना पॉसिबल ही नहीं हो पाया तो फिर क्या होगा?
बता दें कि मुंबई के लिए यह मुकाबला उतना अहम नहीं है क्योंकि वो प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में यदि मैच रद्द भी होता है तो उसे फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन कोलकाता के लिए ये बेहद नुकसान दायक होगा।
यह भी पढ़े -अंडर-19 जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय टीम, खेले जाएंगे 3 वनडे और 2 चार-दिवसीय मैच
बाहर हो जाएगी केकेआर!
कोलकाता के अभी 11 पॉइंट्स हैं और वह टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है। अगर मुंबई के खिलाफ उसका मैच रद्द हो जाता है तो उसके 12 पॉइंट्स होंगे। ऐसे में अगर वह अपना आखिरी लीग मैच जीत भी लेती है तो उसके 14 अंक ही होंगे। वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेगी, क्योंकि MI को हराने और उसके बाद अंतिम मुकाबला जीतकर वह 15 पॉइंट्स तक जा सकती है।
कोलकाता के प्लेऑफ समीकरण पर नजर डालें तो उसे अपने आखिरी के दो मैच किसी भी हाल में जीतने ही होंगे। इसके साथ ही उसे अपना रनरेट भी अच्छा रखना होगा। साथ ही यह भी उम्मीद लगानी होगी कि पंजाब और राजस्थान अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाएं।
Created On :   20 May 2026 9:13 PM IST





