IPL news: BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगा दिया 10 प्रतिशत का जुर्माना, जाने किस गलती की मिली सजा

BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगा दिया 10 प्रतिशत का जुर्माना, जाने किस गलती की मिली सजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बुधवार (20 मई) को हुए मुकाबले में कैच छूटने के बाद हार्दिक ने गुस्से में बेल्स को गिरा दिया था। आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बने आचार संहिता के केवल 1 का उल्लंघन करने पर उन पर यह फीस लगाई गई है।

बता दें, आईपीएल में आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन 3 स्तरों (Level 1, 2, और 3) में विभाजित किया गया है। इसमें 'लेवल 1' सबसे कम गंभीर मामलों के लिए होता है। जिसमें आमतौर पर मैच फीस का 10% से 50% तक जुर्माना और 1 या 2 डिमेरिट अंक (Demerit Points) दिए जाते हैं।

आईपीएल के 19वें सीजन का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियनंस के बीच खेला गया। केकेआर की पारी के दौरान मैच के 10वें ओवर में हार्दिक अपनी टीम की खराब फील्डिंग से आग बबूला हो गए। इस ओवर में रोवमैन पॉवेल ने हवाई फायर किया, डीप बैकवर्ड स्वायर लेग पर ये आसान कैच था लेकिन दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की कन्फ्यूजन से ये कैच छूट गया। यह कैच सही तरीके से दीपक चाहर का था, लेकिन उन्होंने लेने की कोशिश नहीं की। इसकी अगली गेंद पर मनीष पांडे ने एक चौका मार दिया यह देखकर कप्तान हार्दिक पांड्या गुस्सा गए।

4 विकेट से हारी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के टॉप आर्डर ने एक बार फिर निराश किया, रयान रिकेल्टन 6 और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर खाता भी नहीं खोल पाए और सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे, उन्होंने 15 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 20 और हार्दिक पांड्या ने 26 रन बनाए, अंत में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रन बनाकर मुंबई को 147 के स्कोर तक पहुंचाया था।

टारगेट का पीछा करते हुए मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों वह अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला। वह इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे। रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 4 चौकों भी लगाए। कोलकाता ने 7 गेंद शेष रहते ही यह मैच जीत लिया।

Created On :   21 May 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story