GT Vs CSK: गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रन का टारगेट, सुदर्शन-गिल और बटलर के तूफानी अर्धशतक

गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रन का टारगेट, सुदर्शन-गिल और बटलर के तूफानी अर्धशतक
  • चेन्नई और गुजरात के बीच खेला जा रहा 66वां मैच
  • चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • गुजरात ने 4 विकेट पर 229 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच चेन्नई के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसमें जीत हासिल करने के बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। हार के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। चेन्नई को यह मैच जीतने के लिए 230 रन बनाने हैं।

गुजरात के टॉप ऑर्डर की तूफानी बैटिंग

गुजरात टाइटंस को साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट लिए 12.2 ओवर में 125 रन जोड़े। इसके बाद सुदर्शन और जोस बटलर के बीच केवल 6 ओवर में 82 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 53 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। कप्तान गिल ने 37 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों से सजी 64 रन की पारी खेली।

आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने केवल 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। चेन्नई की बॉलिंग निराशाजनक रही। स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन वे महंगे साबित हुए। गुजरात का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

Created On :   21 May 2026 9:44 PM IST

Tags

Next Story