IPL 2026: गुजरात के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में चेन्नई को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन को लगी चोट

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में खेला जा रहा यह मैच चेन्नई के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसमें जीत हासिल करने के बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। हार के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
इस तरह इस करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार प्लेयर संजू सैमसन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट लगी है। घटना गुजरात की पारी के दूसरे ओवर की है। चेन्नई के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन गेंदबाजी कर रहे थे औ सामने थे गुजरात के ओपनर साईं सुदर्शन। जॉनसन ने बॉल लेग स्टंप के ज्यादा बाहर फेंकी, जिसे रोकने के लिए संजू ने बाई ओर लंबी डाइव लगाई। इस दौरान गेंद सैमसन की उंगलियों में लगी। गेंद इतनी तेज थी कि संजू की उंगलियों से छिटककर बाउंड्री पर पहुंच गई।
गेंद उंगली में लगने के बाद संजू दर्द से कराहते नजर आए। चेन्नई के फिजियो फौरान मैदान पर पहुंचे और संजू की उंगली देखी। उनकी हालत देखकर फीजियो ने उन्हें आगे विकेटकीपिंग न करने की सलाह दी। इसके बाद संजू मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह उर्विल पटेल ने सबस्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतरे और विकेटकीपिंग की।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से साईं सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने फिफ्टी जड़ीं। चेन्नई की ओर से स्पेंसर और कंबोज ने 1-1 विकेट लिया। चेन्नई का एक बैटर रन आउट हुआ।
Created On :   21 May 2026 9:29 PM IST





