आईपीएल 2026 सीएसके-जीटी का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली रही धोनी की कमी
अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला जा रहा है। भले ही फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें सीएसके के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी जरूर खल रही है।
इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे प्रकाश परमार ने 'आईएएनएस' से कहा, "यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर हमें गर्व है। आज के इस मैच में मोहम्मद सिराज बतौ गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि बल्लेबाजी में संजू सैमसन से खासा उम्मीदें हैं। गिल के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। काश धोनी इस मुकाबले में खेलते।"
जैविक ने कहा, "मैं यहां चेन्नई सुपर किंग्स की जीत देखने आया हूं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल अपने बल्ले से चमक बिखेर सकते हैं। इस मैच में 200 रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।"
निसर्ग ने कहा, "मैं इस मैच को देखने वडोदरा से आया हूं। मुझे उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करेगी। इस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।"
पुणे से इस मैच को देखने पहुंचीं श्वेता गुप्ता ने कहा, "मैं यहां अपने परिवार के साथ मैच देखने आई हूं। मैं चाहती हूं कि गुजरात टाइंटस इस मैच को जीते, जबकि मेरे पति चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं। यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।"
लक्ष्य चौधरी ने कहा, "मैं बीकानेर से इस मैच देखने आया हूं। मुझे यहां पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। बस महेंद्र सिंह धोनी के न खेलने की कमी खल रही है। हम चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।"
गुजरात टाइटंस इस मैच में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज के साथ उतरी है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह शामिल हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 7:52 PM IST












