'मैं आज जो कुछ भी हूं, आरसीबी फैंस की वजह से हूं' दिनेश कार्तिक

मैं आज जो कुछ भी हूं, आरसीबी फैंस की वजह से हूं दिनेश कार्तिक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के समर्थकों ने उन्हें अपने ही किसी सदस्य की तरह अपना लिया है। कार्तिक ने कहा कि फ्रेंचाइजी के फैन्स के साथ उनके रिश्ते ने उनके सफर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के समर्थकों ने उन्हें अपने ही किसी सदस्य की तरह अपना लिया है। कार्तिक ने कहा कि फ्रेंचाइजी के फैन्स के साथ उनके रिश्ते ने उनके सफर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्तिक ने आईक्योओओ के 'क्वेस्ट टॉक' पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में कहा, "आरसीबी के फैन्स ने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं। उन्होंने मुझे अपने ही इलाके के बेटे की तरह अपना लिया। मैंने इसका खूब आनंद लिया। एक पल जिसे मैं दोबारा जीना चाहूंगा, वह है आरसीबी का आईपीएल जीतना। मुझे लगता है कि वह एक शानदार पल था, एक यादगार पल।"

दिनेश कार्तिक ने कहा कि आरसीबी के माहौल को मजबूत और शानदार बनाने में संजय बांगर और माइक हेसन ने अहम भूमिका निभाई थी। 2022 में, संजय बांगर और माइक हेसन ने आरसीबी के लिए एक काफी संतुलित टीम चुनने में अच्छा काम किया था। हम प्लेऑफ तक पहुंचने में तो कामयाब रहे, लेकिन कभी भी उस आखिरी बाधा को पार नहीं कर पाए। इसके बाद आरसीबी ने एंडी फ्लावर और मो बोबाट को नेतृत्व टीम में शामिल किया। हमें इन दोनों के नेतृत्व में अच्छे परिणाम मिले हैं।

कार्तिक ने कहा, "हाल के दिनों में, जिस व्यक्ति ने मुझ पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है और जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है—वह हैं मो बोबाट। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास बेहतरीन सोच और ज्ञान है। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वह बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं।"

एंडी फ्लावर के बारे में कार्तिक ने कहा, "वह अब तक के सबसे बेहतरीन कोच हैं। अगर सिर्फ नतीजों के नजरिए से देखें, तो उनके आस-पास भी कोई नहीं है। वह जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि आरसीबी में एक अच्छा कल्चर है। यह हमारे खेलने के तरीके, हमारे बर्ताव और हमारी तैयारियों में साफ झलकता है।"

आरसीबी आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 18 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जब पॉडकास्ट में मेजबान ने कहा कि क्या टीम एक बार फिर चैंपियन बनेगी। इस पर कार्तिक ने कहा—'नजर न लगे'।

दिनेश कार्तिक आरसीबी के साथ 2015 और 2022 से 2024 तक रहे। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने उन्हें टीम का मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बनाया, और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता। बतौर कोच दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के खिलाड़ियों से काफी प्रशंसा पाई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 May 2026 8:13 PM IST

Tags

Next Story