एचएलएल में खरीद सहायक के पदों पर भर्ती का अवसर, 3 जून तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने खरीद सेवा प्रभाग में गैर-कार्यकारी निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर खरीद सहायक (प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एचएलएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएलएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी प्रकार की डिग्री/डी फार्म/बी फार्म होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास किसी क्षेत्र में फार्मेसी चेन/फार्मेसी प्रोक्योरमेंट में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव/किसी प्रतिष्ठित संस्थान/संगठन की फार्मेसी में होना चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 10,000 से 20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, खरीद सहायक पद पर चुने गए उम्मीदवारों की पोस्टिंग असम, दिल्ली, कश्मीर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में की जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 8:53 PM IST












