एम्स-दिल्ली में हाई पैकेज नौकरी का मौका कई पदों पर भर्ती जारी, 2 जून आखिरी तारीख

एम्स-दिल्ली में हाई पैकेज नौकरी का मौका कई पदों पर भर्ती जारी, 2 जून आखिरी तारीख
भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा वित्त पोषित परियोजना के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) और प्रोग्रामर के 1-1 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा वित्त पोषित परियोजना के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) और प्रोग्रामर के 1-1 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल) पद के लिए तीन वर्ष के शोध अनुभव के साथ एमबीबीएस/बीडीएस या एमबीबीएस/बीडीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमडीएस (सामुदायिक दंत चिकित्सा)/एमपीएच) या एमबीबीएस, पीएचडी/बीडीएस के साथ एमपीएच और पीएचडी होनी चाहिए।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास जैवसांख्यिकी या जनसांख्यिकी में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/पीएचडी होनी चाहिए। वहीं, जनसांख्यिकी अध्ययन में अनुभव या बड़े समूह प्रबंधन में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रोग्रामर पद के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/संगठन से कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 1,04,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 May 2026 8:53 PM IST

Tags

Next Story