आर्सेनल का प्रीमियर लीग चैंपियन बनना अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास मिकेल आर्टेटा
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा बेहद खुशी हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे बेहतरीन एहसासों में से एक बताया है। यह जीत आर्टेटा के नेतृत्व में लगातार तीन बार उपविजेता रहने के बाद मिली है।
रविवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ आर्सेनल के आखिरी लीग मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्टेटा ने कहा, "शायद आप इसे समझ न पाएं। यह अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास है जो मुझे हुआ है। मुझे यहां, ट्रेनिंग ग्राउंड पर होना चाहिए था, लड़कों और स्टाफ के साथ मैच देखना चाहिए था। वे यही चाहते थे—लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि मैच शुरू होने से 20 मिनट पहले मुझे वहां से निकलना पड़ा।"
बता दें कि आर्टेटा मैनचेस्टर सिटी और एएफसी बोर्नमाउथ का मैच लाइव नहीं देखा था।
स्पेनिश मैनेजर ने कहा कि उन्होंने शाम अपने परिवार के साथ घर पर बिताई। उन्हें आर्सेनल के चैंपियन बनने की खबर उनके बेटे ने दी।
आर्टेटा ने कहा, "मैं घर गया, बाहर बगीचे में गया और बीबीक्यू किया। मैंने मैच का कोई भी हिस्सा नहीं देखा। मुझे बस लिविंग रूम से कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, और अचानक वह जादू हो गया। मेरे सबसे बड़े बेटे ने बगीचे का दरवाजा खोला, मेरी तरफ दौड़ता हुआ आया, मुझे गले लगाया और कहा कि हम चैंपियन बन गए हैं, डैडी। वह पल बहुत ही खूबसूरत था।"
आर्टेटा ने बोर्नमाउथ के मैनेजर एंडोनी इराओला का भी शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उनकी टीम ने सिटी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।
इस जीत के साथ, मिकेल आर्टेटा प्रीमियर लीग के पहले ऐसे पूर्व खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मैनेजर के तौर पर यह ट्रॉफी जीती है। उन्होंने दिसंबर 2019 में गनर्स की कमान संभाली थी। इससे पहले वे 2011 से 2016 के बीच इस क्लब के लिए खेल चुके थे।
बता दें कि मैनचेस्टर सिटी और एएफसी बोर्नमाउथ का मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद आर्सेनल को प्रीमियर लीग का विजेता घोषित किया गया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 8:53 PM IST












