12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के आवेदन में बाधा: CBSE के पोर्टल पर 'डिनायल ऑफ सर्विस' हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव का किया तबादला

CBSE के पोर्टल पर डिनायल ऑफ सर्विस हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव का किया तबादला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है। कक्षा 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल को 2 जून से सक्रिय कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है। कक्षा 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल को 2 जून से सक्रिय कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। इस दौरान बोर्ड ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पोर्टल को हैक करने का प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड को इसकी जानकारी अपने साइबर सिक्योरिटी टीम से मिली है। इसी के आधार यह बात सार्वजनिक रूप से कही गई है। बोर्ड ने बताया कि हालिया हमला डिनायल ऑफ सर्विस का था, इसकी वजह से सिर्फ 2 मिनट में 15 लाख हिट्स आए और 1 लाख से ज्यादा बार फाइलों को एक्सेस करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। दोनों ही IAS अधिकारी है।

साइबर अटैक की बौछार

सीबीएसई ने बताया कि 12वीं के छात्रों ने अपनी कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए हजारों की संख्या में आवेदन करने का प्रयास किया था। इस दौरान कुछ साइबर अटैक की बौछार हुई और सेवाएं रद्द करने की कोशिश की गई। बोर्ड ने यह भी बताया कि हालिया हमला डिनायल ऑफ सर्विस का था।

बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल शुरू किया गया। जो फिलहाल एकसाथ 8,000 से ज्यादा यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है। पोर्टल शुरू करने से दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने इस प्रक्रिया में भाग लिया।

शिकायत के बाद बेहतर सुविधा

बोर्ड ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि छात्रों के फीडबैक और शिकायत मिलने के आधार पर प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया गया है। जिसमें सेशल की समय सीमा बढ़ाना भी शामिल किया गया है। इससे प्रक्रिया और आसान बन जाती है।

Created On :   2 Jun 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story