थाना में पति ने पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: Husband attacked wife in police station, accused arrested
थाना में पति ने पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
बिहार थाना में पति ने पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना में पुलिस के सामने एक व्यक्ति द्वारा पत्नी पर हमला करने करने और उसके गला रेतने की कोशिश करने का अजीबोगरीब मामले प्रकाश में आया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोरौल थाने के मझिया गांव के रहने वाले मोहम्मद सोनू का विवाह महुआ थाना के महादेवमठ की रहने वाली शबनम खातून से हुआ था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे।

इसी क्रम में शबनम दो दिन पहले अपने मायके आ गई। शुक्रवार को सोनू भी अपने ससुराल पहुंच गया और और पत्नी से लड़ने-झगड़ने लगा। सोनू के व्यवहार से तंग उसके ससुराल के लोग पति और पत्नी को लेकर महुआ थाना पहुंच गए। आरोप है कि थाना परिसर में ही सोनू ने अपनी पत्नी शबनम पर चाकू से हमला कर दिया और और गला काटने की कोशिश की। इसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में शबनम को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महुआ के पुलिस निरीक्षक कृष्णानंद झा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर शनिवार को जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में महुआ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को गिरतार कर लिया गया है। पुलिस पूरे माममले की छानबीन कर रही है।

आईएएनएस

Created On :   28 Aug 2021 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story