महिला डॉक्टर की मिली जली हुई लाश, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

Rip priyanka reddy, hyderabad woman doctor priyanka reddy murder, social media trend rip priyanka reddy
महिला डॉक्टर की मिली जली हुई लाश, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा
महिला डॉक्टर की मिली जली हुई लाश, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।  वहीं इस घटना से नाराज लोग ट्विटर पर #RIPPriyankaReddy के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन का टायर पंक्चर हो गया। प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है।

जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रहे हैं।

ट्विटर पर लोग मांग रहे न्याय :

 

 

 

 

 

Created On :   29 Nov 2019 4:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story