- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- रावेत, हिंजवड़ी, चाकण में गांजा...
Pune City news: रावेत, हिंजवड़ी, चाकण में गांजा बिक्री के मामले में तीन गिरफ्तार

- रावेत में 1.44 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
- रिक्शा से गांजा की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार
भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। रावेत, हिंजवड़ी और चाकण में गांजा बिक्री के मामले में तीन कार्रवाइयां हुईं। इनमें तीन लाख रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है। कार्रवाइयों में चार लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं और तीन को गिरफ्तार किया गया है।
रावेत में 1.44 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
रावेत इलाके में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया गया महंगा 'ओजी कुश' (हाइड्रोपोनिक) प्रकार का गांजा पुलिस ने जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार रात सिटी वन सोसाइटी के सामने की गई। पुलिस कांस्टेबल किरण जाधव ने मामले में रावेत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सिद्धार्थ बबन पेनकर (38) निवासी लिंक रोड, चिंचवड़ को गिरफ्तार किया है और उसके मुंबई के साथी समीर पर भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से 1 लाख 44 हजार 800 रुपए मूल्य का 10.480 ग्राम वजन का 'ओजी कुश' (हाइड्रोपोनिक गांजा) जब्त किया गया है, जिसे वह बिक्री के लिए लाया था।
रिक्शा से गांजा की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार
हिंजवड़ी इलाके में रिक्शा से गांजा की बिक्री करने के लिए आए 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई शुक्रवार शाम जांबे स्थित रसिकवाड़ी मित्र मंडल के सामने की गई। पुलिस कांस्टेबल रवि पवार ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का नाम प्रेमराज लक्ष्मण पवार (19) है जो निगड़ी निवासी है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 45 हजार 200 रुपए मूल्य का 1 किलो 984 ग्राम वजन का गांजा और रिक्शा जब्त किया गया है। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने के उद्देश्य से लाया था।
चाकण में 488 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
कड़ाचीवाड़ी इलाके में नशीले पदार्थ की बिक्री करने के लिए आए युवक को पुलिस ने जाल बिछाकर शनिवार शाम पी.के. कॉलेज के पीछे गिरफ्तार किया है। पुलिस कांस्टेबल सुनील भागवत ने मामले में दक्षिण चाकण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर लौटूराम हरिजन (21) निवासी कुरली, खेड़ है। उसके सफेद रंग की थैली में नशीला पदार्थ लाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। तलाशी लेने पर उसके पास 24400 रुपए मूल्य का 488 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Created On :   22 Dec 2025 3:18 PM IST












