Sneha Debnath Case: 6 दिन से लापता थी DU की छात्रा स्नेहा, यमुना में मिली लाश, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

6 दिन से लापता थी DU की छात्रा स्नेहा, यमुना में मिली लाश, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
  • पुलिस को मिला स्नेहा देबनाथ का शव
  • गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे हुआ बरामद
  • परिवार ने महरौली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी शिकायत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा स्नेहा देबनाथ की डेड बॉडी गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे यमुना में मिली है। स्नेहा 6 दिन से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि 19 साल की स्नेहा 7 जुलाई को पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से लापता हो गई थीं। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ ने उसकी खोजबीन शुरू की, जिसमें उसका शव गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

त्रिपुरा की रहने वाली थी स्नेहा

स्नेहा देबनाथ त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली थीं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ रही थीं। लापता होने से पहले उनकी बात अपनी मां से हुई थी, इसके बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा था। स्नेहा के परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

परिवार के मुताबिक स्नेहा 7 जुलाई की सुबह अपने दोस्त के साथ सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से निकली थी। पुलिस ने बताया कि उसका फोन दिल्ली के उसी सिग्नेचर ब्रिज के पास बंद पाया गया था जहां उसे एक कैब ड्राइवर ने छोड़ा था। लापता स्नेहा की तलाश में दिल्ली के नॉर्थ और साउथ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस टीमें लगी हुईं थीं। छह दिन की मश्शकत के बाद 13 जुलाई को छात्रा का शव यमुना में मिला है।

Created On :   14 July 2025 12:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story