Masik Durga Ashtami: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, दूर होंगे जीवन के कष्ट, जानें इस दिन का महत्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करने से भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली आती है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि...
मासिक दुर्गाष्टमी का क्या है महत्व?
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा शक्ति, साहस और आत्मविश्वास की देवी हैं। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। माना जाता है कि मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत रखने और विधि-विधान से माता रानी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
अष्टमी तिथि कब से कब तक
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 17 नवंबर 2026, मंगलवार की सुबह 04 बजकर 19 मिनट से
अष्टमी तिथि समाप्त: 18 नवंबर 2026, बुधवार की सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक
कब रखा जाएगा व्रत: मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 17 नवंबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।
यह भी पढ़े -शनिवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, शनिदेव की नाराजगी से बचना है तो जान लें ये जरूरी नियम
इस विधि से करें पूजा
- सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल से शुद्ध करें।
- इसके बाद लकड़ी की चौकी लगाएं।
- अब लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें।
- इसके बाद मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।
- माता को लाल फूल, फूलमाला, अक्षत, रोली आदि अर्पित करें।
- मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और धूपबत्ती जलाएं।
- इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है।
- माता रानी की आरती करें और भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें।
यह भी पढ़े -नवंबर में कब है दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी? यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की तारीख और दिन
मां दुर्गा का सरल मंत्र:
'ॐ दुं दुर्गायै नमः'
इस मंत्र का अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :  
