नवरात्रि में घर पर आएगी सुख, शांति और समृद्धि, मां लक्ष्मी और दुर्गा की होगी असीम कृपा, बस मुख्य द्वार की सजावट से बनेगा काम

Do these measures at home in Navratri, Mother Rani will bless you
नवरात्रि में घर पर आएगी सुख, शांति और समृद्धि, मां लक्ष्मी और दुर्गा की होगी असीम कृपा, बस मुख्य द्वार की सजावट से बनेगा काम
नवरात्रि स्पेशल नवरात्रि में घर पर आएगी सुख, शांति और समृद्धि, मां लक्ष्मी और दुर्गा की होगी असीम कृपा, बस मुख्य द्वार की सजावट से बनेगा काम

डिजिटल डेस्क भोपाल। मां की अराधना का पर्व नवरात्रि इस साल 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। कहते कि इन नौ दिनों में जो भी व्यक्ति मां की अराधना करता है, उसे विशेष फल प्राप्त होता है। नवरात्रि में कई लोग व्रत रखकर मां की कृपा प्राप्त करने के लिए कठोर साधना भी करते हैं। इस पावन पर्व में नौ दिनों तक मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। लोग अपने-अपने घरों में मनोकामना सिद्धी के लिए दुर्गा सप्तशती के पाठ भी कराते हैं। माना जाता है देवी मां घर में मुख्य दरवाजे से आती हैं, इसलिए द्वार को सजाने पर विशेष जोर दिया जाता है। वहीं कई ऐसे भी उपाय बताए गए है जिनके माध्यम से मां भगवती का आशीर्वाद भक्त प्राप्त कर सकते हैं।  

इन उपायों को करने से मां भगवती करेंगी आप पर कृपा

वास्तु शास्त्र में मां दुर्गा की पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं जिनके अनुसार सबसे पहले अपने घर की अच्छे से सफाई कर लें। घर के मुख्य दरवाजे को अच्छे से साफ करें। संभव हो तो उसे पॅालिश कर लें, फिर आम के पत्तों से बने वंदनवार को अपने घर के दरवाजे पर लगाए। नौ दिनों तक मां की आरती में रोज शंख बजाएं। माना जाता है, इससे आपके घर की निगेटिव ऊर्जा दूर होगी। हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इसे घर के दरवाजे बना या लगा सकते हैं।

नवरात्रि में घर में जलाए अखंड दीप 

नवरात्रि में लोग मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घर और दुकानों में अखंड दीप जलाते है। अगर आप भी अपने घर में अखंड दीप जलाना चाहते है, तो दीप को आग्नेय दिशा में जलाए, यह दिशा अग्नि का प्रतिनिधित्व करती है। कहते है नौ दिन तक अखंड दीप जलाने से मां हर मनोकामना को पूर्ण करतीं हैं। आग्नेय दिशा दक्षिण और पूर्व दिशा के मध्य की दिशा को माना जाता है।  

नवरात्रि में इन रंगों को पूजा में शामिल करने से होगा लाभ

शास्त्रों के अनुसार, लाल रंग को वास्तु में सत्ता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। देवी मां को लाल रंग प्रिय है। अगर आप माता रानी के स्थान को सजाना चाहते तो लाल रंग के कपड़े और लाल रंग के फूलों से मां के स्थान को सजा सकते हैं। 
   

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। इसके सही या गलत होने की bhaskarhindi.com कोई पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   24 Sep 2022 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story