Chaitra Shivratri 2026: चैत्र मासिक शिवरात्रि पर इस विधि से करें भोलेनाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के रूप में मनाया जाता है। इस तरह पूरे सालभर में 12 मासिक शिवरात्रि मनाई जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन कन्याएं भी अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं, जिससे उनके विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। फिलहाल चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह में मासिक शिवरात्रि 17 मार्च 2026, मंगलवार यानि कि आज मनाई जा रही है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि...
तिथि कब से कब तक
चतुर्दशी तिथि आरंभ: 17 मार्च 2026, मंगलवार की सुबह 9 बजकर 23 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समापन: 18 मार्च 2026, बुधवार की सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक
यह भी पढ़े -मार्च में रहेगी त्योहारों की बहार, होली से लेकर चैत्र नवरात्र तक की मचेगी धूम, सही दिनांक और दिन के साथ देखें पूरी लिस्ट
पूजा विधि
- शाम के समय घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में जाकर पूजा करें।
- इससे पहले शाम के समय फिर से स्नान कर साफ वस्त्र पहनें।
- शिवलिंग की विधि विधान से पूजा करें।
- भगवान शिव की पूजा में सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक करें।
- शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर या चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रसे आदि से करें।
- अभिषेक के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
- अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, समीपत्र, कुशा तथा दुर्बा आदि चढ़ाएं।
- पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाएं।
- पूजा के अंत में शिव जी को भोग के रुप में गांजा, भांग, धतूरा तथा श्री फल (नारियल) समर्पित करें।
- अगले दिन भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि करने के बाद अपना उपवास खोलें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   17 March 2026 6:07 PM IST













