साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2025 तक
- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, सिंह वाले जोखिम भरे निवेश से बचें, कन्या वालों के सोचे कार्य पूरे होंगे!
- धन योग से सप्ताह का आरंभ, मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों की मिलेगा प्रगति का मौका
- इस सप्ताह से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार, जानें किन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ सेहत संबंधी दिक्कतें बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते व्यर्थ की सोच-विचार से दूर रहने की सलाह है। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा। कामकाजी क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य भाग में कोई चिंता परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। वाणी से किसी को आहत न करें, इसका ध्यान रखें। धन लाभ के योग हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा।
मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को सेहत संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है, किन्तु नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। व्यर्थ के मामलों में पड़कर मन खराब हो सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है।
कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। संतान संबंधी परेशानी इस हफ्ते दूर हो सकती है। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कामकाज के लिहाज से भी यह हफ्ता शुभ फल प्रदान करेगा। हफ्ते के मध्य में खर्च में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता धन लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में अपनी वाणी पर संयम रखना लाभदायक रहेगा।
सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पद-लाभ के योग बन सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर मेहरबान बना रह सकता है। मकान-जमीन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। हफ्ते के मध्य भाग में धन लाभ मिल सकता है तथा कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।
कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकता है। भाग्य की मजबूती सकारात्मक परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। संतान के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। घरेलू सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है।
तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। बैंक बैलेंस में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्र वर्ग से लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता नए अवसर दे सकता है। मकान से संबंधित कोई समस्या बनी हुई है तो वह दूर हो सकती है। हफ्ते के अंतिम भाग में संतान की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। नए कार्य मिल सकते हैं तथा कोई व्यापारिक डील आपके पक्ष में आ सकती है। कामकाज को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआती भाग में कामकाज को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। धन व्यय होने की संभावना है। हफ्ते के मध्य भाग में कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी लाभ भी मिल सकते हैं। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के अंत में कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह है।
मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अच्छी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि तथा उपहार प्राप्त होने के योग हैं। हफ्ते के मध्य में व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में वाणी पर संयम रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नए मकान लेने की योजना बना सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग को कुछ नई उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। धन लाभ के योग हैं। कोई अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है। छात्र वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। कोई शुभ समाचार प्रसन्नता दे सकता है।
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   16 March 2026 12:07 PM IST












