Darsh Amavasya 2026: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें ये जरूरी काम, इन बातों का भी रखें ध्यान

दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें ये जरूरी काम, इन बातों का भी रखें ध्यान
यदि आप पितृदोष से ग्रसित हैं और मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको पंडित जी से विशेष पूजन कराने के साथ श्राद्ध जरूर करना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में अमावस्या को महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है, इस दिन पितरों को श्राद्ध और पिंडदान भी किया जाता है। वहीं चैत्र माह की अमावस्या को दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) के नाम से जाना जाता है, जो कि इस बार 18 मार्च 2026, बुधवार को पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन किए गए कर्मों से पितृ दोष कम होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप पितृदोष से ग्रसित हैं और मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको पंडित जी से विशेष पूजन कराने के साथ श्राद्ध जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें पितरों को प्रसन्न और क्या है पूजा की सामग्री।

अमावस्या तिथि कब से कब तक

तिथि आरंभ: 18 मार्च 2026, बुधवार की सुबह 08 बजकर 25 मिनट से

तिथि समापन: 19 मार्च 2026, गुरुवार की सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक

दर्श अमावस्या पर इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें

- इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

- इस दिन ॐ पितृभ्यः नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

- एक पात्र में जल लें और उसमें काले तिल, कुश, गंगाजल और कुछ बूंदे दूध की मिलाएं। इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों का नाम लेकर तर्पण करें।

- इस दिन आप पीपल के पेड़ जल जरूर चढ़ाएं साथ ही दीपक जलाएं और धूप दें, क्योंकि इसमें पितरों का वास माना जाता है।

- पितरों को खुश करने के लिए अमावस्या की शाम घी का दीपक जलाकर नदी या तालाब में प्रवाहित करें।

इन उपायों को करें

- इस दिन आपको गरीबों को अन्न, वस्त्र आदि भी दान करना चाहिए। इससे पितर खुश होते हैं।

- दर्श अमावस्या के दिन संभव हो तो किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन कराएं और दक्षिणा दें, ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

- अमावस्या के दिन गाय, कुत्ते और कौवे को रोटी जरूर खिलाएं, इससे पितृ दोष कम होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 March 2026 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story