दक्षेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mahashivratri celebration in Lord Bholes in-laws Kankhal, devotees gathered for Abhishek in Daksheshwar Mahadev temple
दक्षेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
भगवान भोले की ससुराल कनखल में महाशिवरात्रि की धूम दक्षेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

डिजिटल डेस्क, हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कोविडकाल के बाद यह पहला मौका है, जिसमें इस बार प्रशासन ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए कोई रोक नहीं लगाई है।

इस बार कांवड़ यात्रा पर भी रोक नहीं लगाई गई थी। यही वजह है कि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

भगवान शिव के विवाह समारोह के उपलक्ष में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बड़े हर्ष उल्लास के साथ यहां पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस भी मौजूद है।

आईएएनएस

Created On :   1 March 2022 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story