मकर संक्रांति: इस पर्व पर भूल कर भी ना करें ये 10 काम, हो सकता है नुकसान

Makar Sankranti: Do not forget these 10 things on this festival
मकर संक्रांति: इस पर्व पर भूल कर भी ना करें ये 10 काम, हो सकता है नुकसान
मकर संक्रांति: इस पर्व पर भूल कर भी ना करें ये 10 काम, हो सकता है नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य जब मकर राशि में आता है तब उत्तरायण कहलाता है और सूर्य के उत्तरायण होने अथवा मकर राशि में प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्यौहार पर कई कार्य वर्जित हैं, जिन्हें करने के लिए मना होती है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जहां इस दिन दान धर्म का बहुत महत्व बताया गया है, वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनके किए जाने से रोका गया है। आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में...

ना करें ये 10 काम

  • - मांस और शराब के सेवन से इस दिन बचना चाहिए।
  • - इस दिन फसल नहीं काटनी चाहिए।
  • - इस दिन किसी भी वृक्ष को काटना नहीं चाहिए। 
  • - इस दिन बाल या दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए।
  • - सक्रांति पर किसी से उधार नहीं लेना चाहिए। 
  • - अन्न का अपमान न करें।
  • - गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम नहीं करना चाहिए।
  • - इस दौरान किसी से भी कड़वे बोल न बोलें।
  • - घर के बड़ों का निरादर न करें।
  • - जानवर-पंछियों को न दुत्कारें।

 

Created On :   11 Jan 2020 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story