किसी भी तरह की पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें, मिलेगी प्रभु की कृपा

किसी भी तरह की पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें, मिलेगी प्रभु की कृपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में सभी धर्मों के लोग अपने धर्म और आस्था के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। वहीं हिन्दू धर्म में पूजा का बेहद खास महत्व है। यहां किसी भी शुभ कार्य से पहले या पूर्ण होने तक कोई ना कोई पूजा की जाती है। यह पूजा कई बार पंडित जी के माध्यम से कराई जाती है और कई बार हम घर में ही खुद से करते हैं। ऐसे में कई बार जाने अनजाने में लोग पूजा के दौरान गलतियां कर लेते हैं और उस पूजा का पूर्ण रूप से लाभ नहीं मिल पाता।

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार किसी भी तरह की पूजा के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। यदि आप भी इन उपायों या नियमों के अनुसार घर में पूजा करते हैं तो भगवान की कृपा प्राप्ति आसान हो जाती है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि, जब आप पूजा के दौरान कुछ गलतियां करते हैं तो आपको शुभफल के स्थान पर देवी देवताओं के क्रोध का भागी बनना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं हिंदू धर्म में पूजा पाठ करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में पूजा के लिए मंदिर हमेशा पूरब या उत्तर दिशा में होना चाहिए। घर के मंदिर के आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होना चाहिए। मंदिर में हलके पीले रंग का या लाल रंग का वस्त्र बिछाना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की पूजा में पंच देवों का ध्यान अवश्य करना चाहिए। सनातन धर्म में सूर्यदेव, श्री गणेश, मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु को पंचदेव कहा गया है।
  • किसी भी देवी-देवता की पूजा करते समय ध्यान रखें कि, उन देवी या देवता की पूजा में कौन सी चीजें वर्जित हैं। जैसे भगवान शिव की पूजा में हल्दी, कुमकुम, तुलसी और केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा में भी तुलसी वर्जित मानी गई है।
  • पूजा के दौरान फूलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि कभी भी नीचे गिरे हुए फूल अथवा बिना स्नान किए हुए तोड़े गए फूल भगवान को अर्पित नहीं किए जाते। यही नहीं पूजा के दौरान कभी भी बासी फूल पत्र उपयोग में नहीं लाना चाहिए।
  • पूजा के दौरान देवी-देवताओं का तिलक हमेशा अनामिका उंगली से करना चाहिए। यदि आपने शुद्ध घी का दीपक जलाया है तो उसे बांयी ओर रखें और तेल के दीपक को दांयी ओर रखें। पूजा के बाद भगवान को भोग अवश्य लगाना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 May 2023 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story