वास्तु टिप्स: धन प्राप्ति के लिए घर की इस दिशा में बैठ कर करें पूजा, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

वास्तु टिप्स: धन प्राप्ति के लिए घर की इस दिशा में बैठ कर करें पूजा, ध्यान रखें ये जरूरी बातें
  • हर दिशा का होता है अलग प्रभाव
  • पूजा के दौरान रखें खास ख्याल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धन की आवश्यकता भला किसे नहीं होती, फिर आज के दौर में तो धन के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं! लेकिन सनातन धर्म में धन अर्जित करने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं, जो कि सकारात्मक तरीके से किए जा सकते हैं और इससे किसी का कोई नुकसान भी नहीं होगा। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर दिशा में प्रकाश का अलग प्रभाव होता है और अलग ऊर्जा पैदा होती है।

ज्योतिषाचार्य की मानें तो, जब हम बिना समझ गलत दिशा में पूजा करते हैं तो हमें लाभ की जगह नुकसान होता है। वहीं जब पूजा के लिए एक सही दिशा का चयन करते हैं तो धन धान्य की प्राप्ति होती है। कैसे आइए जानते हैं...

ऐसे बढ़ेगा धन

पूर्व दिशा, जहां से सूर्य उगता है। अब तक आपने इस दिशा के बारे में खूब सुना और पढ़ा होगा। लेकिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, उत्तर दिशा दीपक रखने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में दीपक रखने से घर में धन की कमी नहीं होती। शास्त्रों में उत्तर दिशा को धन कुबेर की दिशा माना गया है।

यही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दिशा व्यापार के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिशा की ओर मुख करके किसी कार्य की शुरुआत करने और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती।

ऐसा करने पर होगी हानि

धन पाने और लाभ अर्जित करने के लिए उपाय का जिक्र तो वास्तु शास्त्र में है। लेकिन किस दिशा में पूजा नहीं करना चाहिए और किस कारण हानि हो सकती है यह भी वास्तु शास्त्र बताता है। जिसके अनुसार, दीपक कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है और इस दिशा में दीपक की लौ रखने से धन हानि होती है।

यही नहीं दीपक रखते समय इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि, दीपक तेल का है या घी का। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा के दौरान यदि तेल का दीपक जला रहे हैं तो इसे अपने दाईं ओर रखना चाहिए। वहीं यदि घी का दीपक है तो हमेशा बांई ओर रखा जाना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   10 Aug 2023 6:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story